ऊना में तापमान 35 डिग्री पार
प्रदेश में मौसम के करवट लेने से तापमान बढ़ने लगा है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका के बीच तापमान बढ़ा है। ऊना जिला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया। वहीं, पूरे प्रदेश में दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि हुई है। प्रदेश के अन्य छह शहरों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से आगे निकल गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान के मामले में शिमला शहर ने तीन शहरों को पीछे छोड़ दिया है। शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सुंदरनगर, सोलन और पालमपुर में तापमान कम था।
हालांकि 17 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मौसम खराब रह सकता है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि अब आने वाले दिनों के दौरान सामान्य तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ेगा।
----
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियम में)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,15.5,24.7
सुंदरनगर,14.2,32.8
भुंतर,12.8,31.8
कल्पा,6.7,22.8
धर्मशाला,12.8,25.2
ऊना,17.0,35.7
नाहन,21.5,30.6
केलंग,2.6,15.2
पालमपुर,14.5,28.0
सोलन,13.0,29.7
मनाली,8.2,24.6
कांगड़ा,17.3,32.4
मंडी,17.5,29.2
बिलासपुर,16.0,31.5
हमीरपुर,16.5,31.2
चंबा,13.8,29.3
डलहौजी,14.0,20.3
कुफरी,12.5,17.1