आज से खिलेगी धूप, ठंड से राहत मिलेगी
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कहीं बादल तो कहीं धूप खिली रही।
जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कहीं बादल तो कहीं धूप खिली रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार से पांच दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। वीरवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बादल छाए रहे। कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। केलंग का तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राज्य में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। ऊना में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
कहां कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतर
शिमला,8.5,17.6
सुंदरनगर,6.5,24.3
भुंतर,4.4,19.8
कल्पा,2.4,9.0
धर्मशाला,8.8,18.4
ऊना,8.7,25.6
मंडी,5.1,20.1
नाहन,9.9,21.0
केलंग,-3.0,9.9
पालमपुर,7.5,19.5
सोलन,7.2,22.0
मनाली,1.2,13.0
चंबा,6.5,21.7