भावानगर में बारिश से जनजीवत अस्त-व्यस्त
लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण भावानगर और साथ लगते क्षेत्र के लोगों का जनजीवन पटरी से उतर गया है। मुख्य मार्ग पर वाहन चलाना जोखिम पूर्ण बन गया है। ऐसे में लोग जान हथेली पर रख कर आवाजाही कर रहे है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 03:17 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 03:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, भावानगर : लगातार दो दिन से हो रही बारिश से भावानगर और साथ लगते क्षेत्र में जनजीवन पटरी से उतर गया है। मुख्य मार्ग पर वाहन चलाना जोखिमभरा हो गया है। ऐसे में लोग जान हथेली पर रख कर आवाजाही कर रहे हैं। पहाड़ियों से मलबा व पत्थर गिर रहे हैं। इस हालत में वाहनों को मुख्य मार्ग से गुजारना मुश्किल हो रहा है। मुख्य मार्ग पर अधिक बारिश से कई स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। अन्य यात्रियों व स्कूली बच्चों को बारिश के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से किन्नौर की सड़कों की हालत दयनीय है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें