शिमला से ठंडे हुए मंडी व धर्मशाला
प्रदेश में मंडी और धर्मशाला में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : मंडी और धर्मशाला में शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। मंगलवार को मंडी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान शिमला से कम रहा। धर्मशाला में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया। सोलन में भी न्यूनतम तापमान शिमला से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान में चार से सात डिग्री तक की वृद्धि हुई। कुल्लू के भुंतर में एक ही दिन में अधिकतम तापमान में करीब 6.6 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। केलांग में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 नवंबर को प्रदेश के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि कड़ाके की ठंड जल्द ही दस्तक देने वाली है। हालांकि बुधवार को मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
मंडी,9.2,20.5
शिमला,10.4,20.6
सुंदरनगर,6.5,23.6
भुंतर,6.4,22.0
कल्पा,3.7,15.3
धर्मशाला,12.2,18.2
ऊना,11.6,25.8
नाहन,14.5,23.9
केलंग,-2.2,6.2
सोलन,6.4,25.5