14 से होगी बर्फबारी, बढ़ेगी ठंड
प्रदेश में 14 से मौसम एक बार फिर अपने तेवर दिखाएगा। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 14 15 और 16 नवंबर को प्रदेश के
राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल में मौसम ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्जन की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14, 15 और 16 नवंबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। सोमवार को धूप के साथ बादलों ने हल्की ठंडक बढ़ा दी इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आई है। अगले दो दिन तक मौसम साफ रहेगा। भुंतर में एक ही दिन में करीब नौ डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।
सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड से कुछ राहत मिली है लेकिन केलंग में तापमान माइनस से नीचे चल रहा है। यहां तापमान -3.9 डिग्री दर्ज किया गया। सोलन का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। ऊना का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों मे सुबह और शाम की ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट आएगी।
-------------------
प्रदेश में तापमान
स्थान,न्यूनतम, अधिकतम
शिमला,9.2,16.6
सुंदरनगर,8.3,19.5
भुंतर,6.4,15.4
कल्पा,1.8,11.3
धर्मशाला,12.2,20.2
ऊना,11.3,26.4
नाहन,13.9,20.8
केलंग,-3.9,4.2
सोलन,7.0,22.0