बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, आज तूफान की चेतावनी
ओलावृष्टि और वर्षा के कारण प्रदेश में गर्मी से राहत मिली है। इसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को सुबह से ही प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा और ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला में प्रदेश में सबसे अधिक 23 मिलीमीटर तक वर्षा हुई है जबकि कांगड़ा में 17 और भूंतर में 10 मिलीमीटर
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में सोमवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने 18 जून को यलो वार्निंग जारी की है। विभाग ने संभावना जताई है कि मंगलवार को 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी। ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी, जबकि निचले क्षेत्रों में भी आंधी के साथ ओलावृष्टि होगी।
वहीं, सोमवार को सुबह से ही प्रदेश में कई स्थानों पर वर्षा व ओलावृष्टि हुई। धर्मशाला में सबसे अधिक 23 मिलीमीटर, कांगड़ा में 17 व भुंतर में 10 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। कई स्थानों पर आंधी भी चली।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जून को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बर्फबारी और वर्षा के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। राजधानी में दोपहर बाद मौसम के तेवर बदलने से वर्षा हुई और ठंडी हवाएं चलती रही।
--------------
कहां, कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
केलंग,5.0,20.2
कल्पा,6.7,21.6
भुंतर,14.5,32.5
शिमला,16.7,26.5
धर्मशाला,18.8,28.2
सोलन,18.6,38.0
बिलासपुर,22.8,35.6
ऊना,23.2,39.7
कांगड़ा,21.6,35.2
नाहन,20.9,35.2
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप