Move to Jagran APP

प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें अब भी बंद

प्रदेश भर में मानसून की बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में मानसून की बारिश से अब तक 1100 करोड़ से अधिक नुकसान हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 07:50 PM (IST)
प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें अब भी बंद
प्रदेश में 100 से अधिक सड़कें अब भी बंद

-----------

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश भर में मानसून की बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई जगह भारी बारिश से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश में बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 100 से अधिक सड़कें अब भी बंद हैं। रविवार को प्रदेश में 63.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो सामान्य से 9 फीसद अधिक है। बारिश के कारण राज्य में नुकसान का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।

अब तक प्रदेश में कुल 1100 करोड़ 67 लाख मानसून की बारिश ने निगल लिए हैं। जिसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को 716 करोड़ 72 लाख की चपत लगी है। रविवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का क्रम जारी रहा। जिला मंडी में दो मकान ढह गए। जबकि जिला शिमला में दर्जनों सड़कें भूस्खलन के कारण बंद पड़ी हैं। राजधानी के फागली में देवदार का एक पेड़ गिरने से स्कूल भवन को क्षति पहुंची है। जिला सोलन में भी ताजा बारिश से नुकसान हुआ है। शिमला-कालका मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम लगातार जारी रहा, जिससे जगह जगह जाम लगता रहा और लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।

------------------

आज भी जारी रहेगा बरसात मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में सोमवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। विभाग ने आगामी मंगलवार और बुधवार को राज्य के मैदानी व कम ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे प्रदेश वासियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में बारिश के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई उल्लेखनीय परिवर्तन नहीं आया है।

-------------------

प्रदेश के तापमान की स्थिति

शिमला,16.0,22.9

सुंदरनगर,20.2,30.2

भुंतर,18.4,28.6

कल्पा,11.0,23.0

धर्मशाला,17.2,27.4

ऊना,24.0,33.4

नाहन,18.9,28.9

केलंग,10.8,17.3

सोलन,20.2,27.3

मंडी,17.0,31.2

चंबा 20.8 30.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.