शिमला से ज्यादा ठंडा हुआ ऊना
प्रदेश में शिमला से ज्यादा ठंडी रातें ऊना और सोलन की हो गई हैं।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में शिमला से ज्यादा ठंडी रातें ऊना और सोलन की हो गई हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ऊना में 8.0 और सोलन में 6.0 दर्ज किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आई है। हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। प्रदेश में सबसे कम तापमान केलंग में -2.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान ऊना में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 11 नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है।
----------
कहां कितना रहा तापमान (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,9.7,19.9
सुंदरनगर,6.5,27.7
भुंतर,5.2,26.6
कल्पा,0.8,16.0
धर्मशाला,10.2,20.2
ऊना,8.0,30.8
नाहन,14.1,27.0
केलंग,-2.8,8.7
सोलन,6.0,27.0