केलंग में तापमान शून्य से नीचे, नाहन में पांच डिग्री गिरा तापमान
केलंग में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है जबकि नाहन में करीब पांच डिग्री स
राज्य ब्यूरो, शिमला : केलंग में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है, जबकि नाहन में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। केलंग में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नाहन में तापमान 14.5 डिग्री पर पहुंच गया है। शिमला की तुलना में सोलन में रातें अधिक ठंडी हैं। शिमला का तापमान 10.5 डिग्री, जबकि सोलन का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 10 दिन तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम साफ बना रहेगा। हालाकि सुबह और शाम ठंड बढ़ने की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिला में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया।
-------
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,10.5,22.1
सुंदरनगर,8,9,29.2
भुंतर,9.0,28.8
कल्पा,3.6,18.8
धर्मशाला,12.2,22.4
ऊना,12.0,33.2
नाहन,14.5,27.8
केलंग,0.5,15.1
सोलन,7.5,28.6
-------
बिलासपुर में लगे भूकंप के झटके
राज्य ब्यूरो, शिमला : चंबा व लाहुल-स्पीति के बाद दूसरे दिन शनिवार को बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र बिलासपुर में जमीन के सात किलोमीटर अंदर था। इससे किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप के झटके बिलासपुर के अलावा हमीरपुर और ऊना में भी महसूस किए गए। कुछ स्थानों पर लोग अपने घरों से बाहर खुले में आ गए। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि भूकंप के झटके शनिवार सुबह 10 बजकर 34 मिनट पर आए।