जयपुर और दिल्ली से ज्यादा गर्म ऊना
प्रदेश में कई दिनों से तप रही धूप ने गर्मी के तेवर कड़े कर दिए हैं और जयपुर व दिल्ली से ज्यादा गर्म उना रहा।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जयपुर व दिल्ली से ज्यादा गर्म ऊना जिला रहा। ऊना का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री, जबकि दिल्ली में 42.7 व जयपुर में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में इस सीजन का शुक्रवार सबसे दिन रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान भी एक से दो डिग्री चढ़ा है। शिमला का न्यनूतम तापमान 17.4 डिग्री, जबकि धर्मशाला में 15.6, सोलन में 16.0 और सुंदरनगर में 15.7 डिग्री दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान इन स्थानों पर शिमला से अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम बदलने और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है।
-----
रोहतांग दर्रे में चार घंटे बाधित रही आवाजाही
रोहतांग दर्रे में शुक्रवार को चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। मनाली से लाहुल जा रहा ट्रक सुबह करीब छह बजे राहनीनाला में बर्फ में फंस गया। इससे सेना का सामान लेकर लेह जा रहे ट्रक और लाहुल के किलाड़ जा रहे वाहन मढ़ी में ही रुक गए। बीआरओ ने चार घंटे बाद ट्रक को बाहर निकाला।
------
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,17.4,28.4
सुंदरनगर,15.7,38.3
भुंतर,13.7,35.6
कल्पा,9.4,25.6
धर्मशाला,15.6,29.6
ऊना,17.6,42.8
नाहन,22.1,39.7
केलंग,5.5,20.3
सोलन,16.0,34.5