धर्मशाला से ज्यादा गर्म हुआ शिमला
प्रदेश में लगातार धूप के चमकने के कारण रविवार को धर्मशाला से ज्यादा गर्मी शिमला में दर्ज की गई।
राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में धूप खिलने के कारण रविवार को धर्मशाला से ज्यादा गर्मी शिमला में दर्ज की गई। रविवार को हालांकि हल्के बादल छाए रहे, इसके बावजूद न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान भी शिमला का अधिक रहा। ऊना में 3.4 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आने के बावजूद प्रदेश में जिला सबसे गर्म रहा।
प्रदेश में 13 अप्रैल से मौसम के मिजाज फिर बदलेंगे। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 14 अप्रैल के लिए प्रदेश के तीन जिलों चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में आंधी के साथ बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 18 अप्रैल तक मौसम के तेवर ऐसे ही रहने वाले हैं।
तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.8,24.8
धर्मशाला,11.8.,22.6
सुंदरनगर,13.0,31.5
सोलन,12.0,31.7
केलंग,0.3,16.0
कल्पा,6.7,21.4
भुंतर,10.0,31.4
ऊना,16.2,33.0
नाहन,17.6,30.8