Move to Jagran APP

सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

हिमाचल प्रदेश में ठंड ने अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में ही अपना रूख अपनाना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Oct 2019 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2019 06:40 AM (IST)
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड
सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में सुबह और शाम ठंड बढ़ने लगी है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में ही मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान जमाव बिदु के नीचे चला गया है। ऐसे में ठंड में और इजाफा होने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। बावजूद इसके ठंडी हवाओं का क्रम जारी रहेगा। इससे पारा जमाव बिदु से और अधिक गिर सकता है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पड़ रही ठंड आने वाले दिनों में कड़े मौसम के संकेत दे रही है।

loksabha election banner

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलना पड़ा। दिन के समय धूप खिलने से कुछ क्षेत्रों में गर्मी भी महसूस की गई। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अभी मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान दिन के समय धूप खिलेगी, जबकि सुबह और शाम ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। चौबीस घंटे में प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,अधिकतम,न्यूनतम

शिमला,18.0,10.1

सुंदरनगर,25.2,9.2

भुंतर,25.9,8.6

कल्पा,17.1,3.0

धर्मशाला,23.6,14.0

ऊना,31.0,14.3

नाहन,24.9,17.3

केलंग,11.9,-0.5

पालमपुर,23.5,10.5

सोलन,23.5,8.8

मनाली,17.6,4.4

कांगड़ा,27.1,12.7

मंडी,24.8,15.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.