प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में आज बारिश का संभावना
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार को बादलों के
राज्य ब्यूरो, शिमला : मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। रविवार को बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम ठंड बढ़ी है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
कहां कितना तापमान
स्थान,न्यूनतम,अधिकतम
शिमला,12.8,22.6
सुंदरनगर,13.9,27.8
भुंतर,12.0,27.0
कल्पा,6.0,20.3
ऊना,18.4,30.8
केलांग,2.4,15.6
कांगड़ा,15.4,28.6
नाहन,17.5,27.3
तापमान डिग्री सेल्सियस में