Move to Jagran APP

हिमाचल में बीस सितंबर तक रहेगा मानसून

प्रदेश में मानसून 20 सितंबर तक रहेगा। बीस के बाद मानसून प्रदेश को अलविदा कह देगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Aug 2019 10:13 PM (IST)Updated: Sat, 31 Aug 2019 10:13 PM (IST)
हिमाचल में बीस सितंबर तक रहेगा मानसून
हिमाचल में बीस सितंबर तक रहेगा मानसून

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश में मानसून 20 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। उसके बाद मानसून अलविदा कह देगा। मौसम विभाग के विशेषज्ञों की मानें तो अभी तक मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश हुई है। वर्तमान में इस सीजन के दौरान चार फीसद कम बारिश हुई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मनीष राय ने बताया कि आने छह दिन तक मौसम का मिजाज में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इस दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होगी। हालांकि सात से नौ सितंबर तक मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। इन तीन दिन के दौरान प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है।

loksabha election banner

दूसरी ओर शनिवार को मौसम सबसे अधिक गर्म रहा है। प्रदेश के कुछ स्थानों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे उमस बढ़ गई है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं गत दिनों हुई भारी बारिश से शनिवार को प्रदेशभर में 52 सड़कें बंद रही। लोक निर्माण विभाग ने दावा किया है नौ सड़कों को शनिवार शाम तक खोल गया। इसके अलावा 17 सड़कों को रविवार और 26 सड़कों को सोमवार तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

कहां, कितना रहा तापमान

स्थान,अधिकतम,न्यूनतम

शिमला,24.5,17

सुंदरनगर,32.5,22.5

भुंतर,38.8,20.6

धर्मशाला,27.2,22.4

ऊना,35.2,25.2

नाहन,27.1,18.5

सोलन,30,20.6

बिलासपुर,34,20.2


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.