कांग्रेस विधायक के बूथ से भाजपा को मिली बढ़त
किन्नौर जिले से पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 704
किन्नौर जिले से पहली बार लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 7048 वोट की ऐतिहासिक बढ़त देकर भाजपा किन्नौर ने इतिहास रचा है। क्योंकि आज तक लोकसभा चुनाव में किन्नौर जिले से कांग्रेस प्रत्याशी को ही बढ़त मिली है। किन्नौर जिले में प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने वर्तमान कांग्रेस के विधायक के होते हुए भी भाजपा प्रत्याशी को पहली बार बढ़त ही नहीं दिलाई है बल्कि कांग्रेस के किले को भी तोड़ा है। किन्नौर जिले के 126 बूथों में से सूरत नेगी के पैतृक गांव बरी से भाजपा प्रत्याशी को 325 वोट की बढ़त मिली है। जबकि बरी गांव से कुल वोट 452 में से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को मात्र 127 वोट मिल पाए हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के विधायक जगत सिंह नेगी अपने ही बूथ से कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त दिलाने में असफल रहे। किन्नौर जिले के 126 मतदान केंद्रों से भाजपा को 103 मतदान केंद्रों से बढ़त प्राप्त हुई है जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को सिर्फ 21 मतदान केंद्रों से ही बढ़त मिल पाई है और दो मतदान केंद्रों लंबर से 15-15 वोट और शलखर मतदान केंद्र से 128-128 कांग्रेस भाजपा प्रत्याशियों को समानांतर वोट प्राप्त हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी को 31 मतदान केंद्र से 100 से अधिक वोटों से बढ़त प्राप्त की है। दूसरे नंबर पर बूथों से बढ़त दिलाने में लिप्पा गांव से भाजपा प्रत्याशी को 382 वोट पड़े हैं व कांग्रेस प्रत्याशी को 143 वोट प्राप्त हुए हैं। इसी तरह भाजपा उम्मीदवार को 239 वोट से लीड मिली है। तीसरे नंबर पर शोंग गांव से भाजपा प्रत्याशी ने 334 वोट हासिल किए हैं तथा कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 98 वोट प्राप्त हुए हैं। चौथे नंबर चगांव-1 से भाजपा प्रत्याशी को 404 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी को 179 वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर सांगला-2 से भाजपा प्रत्याशी को 357 वोट जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 151 वोट पड़े हैं। इसी तरह पूजे से 196, पांगी-2 से 190, निचार व छोलतू से 179, सुंगरा से 168 पांगी 1 से 164, कनगोस से 158 बटसेरी से 145, रिकांगपिओ -एक से 143, मलिग से 137, रक्षम से 133, सांगला 1 से 125 ख्वांगी से 121, रिस्पा से 120,आसरंग, मूरंग एवं किल्बा से 117, यंगपा 1 से 114, चगांव-दो से व तेलंगी से 113, कटगांव व शिगरचा से 107, तेलंगी से 104, निगुलसरी व कल्पा एक से 102 एवं बड़ा कम्बा से भाजपा प्रत्याशी को 101 वोट की बढ़त मिली है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 126 बूथों में से मात्र 21 बूथों से ही बढ़त प्राप्त हुई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप