कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे विवेक
शिमला के जुब्बल के विवेक ठाकुर छह व सात नवंबर को जयपुर में होने जा रह
By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 05:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, जुब्बल : शिमला के जुब्बल के विवेक ठाकुर छह व सात नवंबर को जयपुर में होने जा रही कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 100 किलोग्राम भार वर्ग और 30 से 34 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। विवेक शिमला से शुक्रवार को जयपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। इससे पहले भी वह 2003 में नेपाल में अंतरराष्ट्रीय जूडो प्रतिस्पर्धा में गोल्ड जीत चुके हैं। उनके खाते में सात राष्ट्रीय गोल्ड मेडल हैं। विवेक ने बताया कि इस बार भी उनकी नजर गोल्ड पर है। उन्हें पूरी उम्मीद है वह हिमाचल व देश का नाम कॉमनवेल्थ खेलों में रोशन करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें