बागीपुल में विश्व हिदू परिषद ने की शस्त्र पूजा
संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर कुल्लू जिला के निरमंड तहसील के बागीपुल में दशहरे के शुभ
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : कुल्लू जिला के निरमंड तहसील के बागीपुल में दशहरे के शुभ अवसर पर विश्व हिदू परिषद रामपुर इकाई द्वारा शस्त्र पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा सिंह ठाकुर द्वारा की गई। इस दौरान शस्त्र पूजन, नारी शक्ति व आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तैयार की गई।
सर्वप्रथम कार्यक्रम परिचय होने के उपरांत दुर्गा सिंह ठाकुर ने शस्त्र पूजन की परिपाटी पर प्रकाश डाला व कांता ठाकुर ने पूजा में भाग लेकर नारी शक्ति पर विचार प्रकट किए। यामा ठाकुर ने दुर्गा वाहिनी सदस्य ने नारी शक्ति व भारती के वीर व वीरांगनाओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय नारी व हिंदू बहनों को किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हटना चाहिए। आज महिलाओं पर हो रहे जुल्मों का आगे आकर सामना करना चाहिए। इस कार्यक्रम में विश्व हिदू परिषद जिला इकाई के अध्यक्ष सुरेश मेहता, उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, मूलराज ठाकुर, यामा ठाकुर, कांता, जय प्रकाश, सुशील, अशोक कुमार, एलआर ठाकुर के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।