54 पंचायतों से मिट्टी लाकर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा स्थापित, सराहन में अनावरण समारोह में जुटे हजारों समर्थक
हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की 8 फीट ऊंची प्रतिमा का सराहन में अनावरण होगा। इस आयोजन में हजारों ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। जागरण आर्काइव
HighLights
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की आठ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण।
सराहन के भीमाकाली मंदिर परिसर में हजारों समर्थक हुए शामिल।
प्रतिमा स्थापना के लिए 54 पंचायतों से लाई गई मिट्टी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जन्मभूमि सराहन में रविवार को उनकी आठ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा। भीमाकाली मंदिर परिसर में होने वाले इस आयोजन में रामपुर बुशहर और आसपास के क्षेत्रों से 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। हजारों समर्थक सुबह ही पहुंच गए। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित पूरा परिवार सराहन पहुंच गया है। इस आयोजन को वीरभद्र सिंह की विरासत और उनके समर्थकों के जुड़ाव के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
54 पंचायतों से लाई गई मिट्टी
बुशहर स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन ने समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतिमा स्थापना के लिए रामपुर उपमंडल की 54 पंचायतों से मिट्टी लाई गई है। पिछले महीने कलश यात्रा भी निकाली गई थी।
वीरभद्र की तस्वीर पर गरमाई थी सियासत
हाल ही में मुख्यमंत्री के रोहड़ू और रामपुर दौरे के दौरान पोस्टर-बैनरों में वीरभद्र सिंह की तस्वीर नहीं होने पर प्रतिभा सिंह ने आपत्ति जताई थी। ऐसे में सराहन में होने वाला समारोह वीरभद्र सिंह की राजनीतिक विरासत और होलीलॉज परिवार के समर्थकों के जुटाव के लिहाज से चर्चा में है। इस आयोजन को वीरभद्र सिंह की विरासत और उनके समर्थकों के जुड़ाव के बड़े अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
ये नेता पहुंचेंगे
समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी विदित चौधरी, विधायक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर, रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और स्थानीय विधायक सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
