यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वीरभद्र सिंह बोले मैं कार्यकर्ताओं को जोड़ता हूं तोड़ता नहीं
प्रदेश कांग्रेस द्वारा कई स्थानों में संगठन में किए जा रहे फेरबदल को लेकर वीरभद्र सिंह ने कहा कि अगर पहले नेताओं से सलाह मशबरा किया जाता, तो अच्छा होता।

जेएनएन, शिमला : प्रदेश कांग्रेस में किए जा रहे फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि संगठन में जो भी फेरबदल किया जा रहा है। उसे लेकर अगर पहले नेताओं से सलाह मशबरा किया जाता, तो अच्छा होता। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का नाम लिए बिना इशारों में कहा कि मैंने कांग्रेस में हमेशा नेताओं व कार्यकर्ताओं को जोडऩे का काम किया है, मैंने तोडऩे का काम कभी नहीं किया।
पढ़ें: वीरभद्र समर्थक दो जिलाध्यक्ष हटाए
उन्होंने कहा कि संगठन में कोई भी फेरबदल या नियुक्ति सभी की सलाह व चर्चा के बाद ही होनी चाहिए। मुख्यमंत्री आज शिमला के रिज में आयोजित राज्य स्तरीय विकलांगता दिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
