विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र सिंह की बेटी अभिलाषा ने संभाला चीफ जस्टिस का कार्यभार

By BabitaEdited By:
Published: Sat, 10 Feb 2018 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 10 Feb 2018 04:41 PM (IST)

अभिलाषा वीरभद्र सिंह की पहली पत्नी रत्न कुमारी की सबसे बड़ी बेटी हैं। इनकी चार बहनें व एक भाई है।

वीरभद्र सिंह की बेटी अभिलाषा ने संभाला चीफ जस्टिस का कार्यभार
वीरभद्र सिंह की बेटी अभिलाषा ने संभाला चीफ जस्टिस का कार्यभार

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की बेटी जस्टिस अभिलाषा कुमारी ने मणिपुर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाल लिया है। जस्टिस अभिलाषा कुमारी ने शुक्रवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान वीरभद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह भी मौजूद थे। जस्टिस अभिलाषा हिमाचल प्रदेश की पहली महिला हैं जो चीफ जस्टिस के पद पर पहुंची हैं। अभिलाषा वीरभद्र सिंह की पहली पत्नी रत्न कुमारी की सबसे बड़ी बेटी हैं। इनकी चार बहनें व एक भाई है। अभिलाषा ने लॉरेटो कान्वेंट ताराहॉल स्कूल शिमला से दसवीं करने के बाद इंद्रप्रस्थ कॉलेज दिल्ली से स्नातक व हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से विधि में गोल्ड मेडल हासिल किया था।

अभिलाषा वर्ष 1984 में अधिवक्ता बनीं और 1995 से 2000 तक केंद्र सरकार की अतिरिक्त अधिवक्ता रहीं। वह हिमाचल प्रदेश सरकार की कानूनी सलाहकार व अधिवक्ता रही हैं। वह 2003 में हिमाचल प्रदेश सरकार की अतिरिक्त महाधिवक्ता रहीं और वर्ष 2006 में गुजरात उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनीं।