Move to Jagran APP

मुख्यमंत्री जयराम पर संघ और हारे नेताओं का दबाव: वीरभद्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को सामान्य से नीचे का दर्जा देते हुए कहा कि जयराम सरकार संघ और हारे हुए नेताओं के दबाव में है।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 01:55 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 01:55 PM (IST)
मुख्यमंत्री जयराम पर संघ और हारे नेताओं का दबाव: वीरभद्र सिंह
मुख्यमंत्री जयराम पर संघ और हारे नेताओं का दबाव: वीरभद्र सिंह

शिमला, राज्य ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कुछ संघ तो कुछ हारे नेताओं के दबाव में काम कर रहे हैं। एक साल से अधिक होने पर वह केंद्र सरकार से कोई विशेष आर्थिक सहायता नहीं ला पाए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को सामान्य से नीचे का दर्जा दिया।

loksabha election banner

वीरभद्र सिंह ने यहां जारी बयान में कहा कि केंद्र से कोई सहायता प्राप्त न होने से राज्य की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव में भाजपा के भ्रामक प्रचार से बचने की जरूरत है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता चौकन्ना होकर काम करें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा लोगों की भावनाओं के साथ खेल खेला है। न राम मंदिर बना और न महंगाई घटी है। विदेश में देश का जमा काला धन वापस नहीं आया बल्कि देश का पैसा बाहर चला गया। नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को अस्त व्यस्त कर दिया।

हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा के पांच साल के कार्यकाल में बेरोजगार बढ़े। जीएसटी से छोटे कारोबारियों को मुश्किल हो रही है। राफेल बड़ा घोटाला साबित होगा। बड़े कारोबारी सहयोगियों को आर्थिक लाभ देने के लिए इस डील के वास्तविक तथ्यों को छुपाया जा रहा है। स्वायत्तता प्राप्त एजेंसियों की साख पर भी अंगुली उठना चिंतनीय है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.