विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल के नामांकन में नहीं पहुंचे वीरभद्र व कौल सिंह

By Babita KashyapEdited By:
Published: Tue, 05 Dec 2017 11:09 AM (IST)

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में राहुल के नाम का प्रस्ताव चुनाव अधिकारी को प्रस्तुत किया गया।

राहुल के नामांकन में नहीं पहुंचे वीरभद्र व कौल सिंह
राहुल के नामांकन में नहीं पहुंचे वीरभद्र व कौल सिंह

शिमला, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर को छोड़कर प्रदेश कांग्रेस के करीब 15 वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वीरभद्र सिंह स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण केरल से दिल्ली नहीं पहुंच सके।

 

राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए विभन्न राज्यों से प्रस्तावक हैं। हिमाचल प्रदेश से भी कांग्रेस पार्टी के 20 नेता राहुल गांधी के अध्यक्ष पद के लिए भरे जाने वाले नामांकन पत्र में प्रस्तावक हैं। राहुल गांधी के नाम का प्रस्ताव करने से पूर्व सोमवार को हिमाचल कांग्रेस से जुड़े सभी नेता पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए। इस दौरान पार्टी की प्रदेश सह प्रभारी रंजीत रंजन भी मौजूद रहीं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई में राहुल के नाम का प्रस्ताव चुनाव अधिकारी को प्रस्तुत किया गया। 

 

प्रदेश से सुक्खू के अलावा वरिष्ठ पार्टी नेता विद्या स्टोक्स, ठाकुर सिंह भरमौरी, धनीराम शांडिल, जीएस बाली, मुकेश अग्निहोत्री, विप्लव ठाकुर, सुधीर शर्मा, हरभजन सिंह भज्जी, कुलदीप कुमार, चंद्र कुमार, रामलाल ठाकुर, हर्षवर्धन चौहान, रजनीश किमटा, राकेश कालिया व सुरेश कुमार शामिल हुए।

 

मतदान के नतीजों पर मंथन

दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के नतीजों पर मंथन हुआ। शिंदे ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं से पार्टी की स्थिति पर विचार विमर्श किया। इस दौरान चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

 

यह भी पढ़ें: अगली सरकार को वित्तीय संकट पैदा कर रहे वीरभद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।