वीरभद्र ने की राहुल गाधी से प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
राज्य ब्यूरो, शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को काग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाधी से उनके कार्यालय नई दिल्ली में मुलाकात की। लोकसभा चुनाव से पूर्व इस मुलाकात के दौरान वीरभद्र सिंह ने राहुल गाधी से प्रदेश काग्रेस संगठन और प्रदेश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।
वीरभद्र सिंह काफी समय से काग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद से सुखविंदर सुक्खू को हटाने की माग कर रहे हैं। हिमाचल काग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के समक्ष भी खुलकर गुटबाजी सामने आई थी। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए वीरभद्र सिंह ने राहुल गाधी से चर्चा की। इस दौरान एक बार फिर संगठन में बदलाव की माग करने की सूचना है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वीरभद्र सिंह की राहुल गाधी के साथ काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान हिमाचल काग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के हिमाचल दौरे और प्रदेश में काग्रेस की वर्तमान स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद देर शाम वीरभद्र सिंह शिमला लौट आए।