विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों पर बोले सीएम सुक्खू, जल्द बचा लेगी भारत सरकार

By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 22 Nov 2023 08:21 PM (IST)

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम ...और पढ़ें

मजदूरों को जल्द बचा लेगी भारत सरकार, CM Sukhu
मजदूरों को जल्द बचा लेगी भारत सरकार, CM Sukhu

एएआई, शिमला। Uttarkashi Tunnel Rescued: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे मजदूरों को लेकर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि हम चाहते हैं कि टनल में फंसे हिमाचल और देश के अन्य हिस्सों के मजदूर सुरक्षित अपने घर लौट आएं। वह लोग कई दिनों से फंसे हुए हैं। मुझे लगता है कि भारत सरकार और अन्य रेस्क्यू टीम जल्द से जल्द फंसे मजदूरों को बचा लेंगे। 

बेटे का इंतजार कर रही मां और दादी

बता दें कि उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में मंडी जिले के भी कुछ मजदूर फंसे हुए हैं। कुछ लोगों को तो बाहर निकाल लिया गया है पर कुछ अभी भी उसमें फंसे हुए हैं। मंडी जिले की पंचायत डहनु के बंगोट के विशाल के स्वजन को खुशखबरी का इंतजार है। विशाल की मां उर्मिला समेत परिवार के अन्य सदस्य दिनभर टीवी व मोबाइल फोन पर बेटे को निकालने की जानकारी लेते रहे। विशाल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों के साथ फंसा है।

11 दिनों से फंसे हैं मजदूर 

बता दें कि वह 11 दिन से विशाल सुरंग के अंदर हैं। अब उसके सकुशल बाहर निकलने के इंतजार में परिवार के सदस्य टकटकी लगाए हुए हैं। विशाल की मां उर्मिला व दादी गरवधनु ने बताया कि जब तक उनका लाडला सुरंग से सुरक्षित बाहर नहीं निकलता और घर नहीं लौटेगा दिल को तसल्ली नहीं मिलेगी। बुधवार को भी वह बार-बार टीवी और मोबाइल फोन पर आ रहे संदेशों को देखती रही। 

Also Read: Mandi: TV के सामने आंख टिकाए खुशखबरी का इंतजार करता रहा विशाल का परिवार, उत्तरकाशी की सुरंग में फंसा है बेटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।