Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शहरी विकास विभाग पढ़ाएगा स्वच्छता का पाठ

जागरण संवाददाता शिमला नगर निगम शिमला के स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने के लिए शहरी

By JagranEdited By: Updated: Thu, 21 Jan 2021 03:59 PM (IST)
Hero Image
शहरी विकास विभाग पढ़ाएगा स्वच्छता का पाठ

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम शिमला के स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग सुधारने के लिए शहरी विकास विभाग भी निगम का सहयोग करेगा। शहरी विकास विभाग की टीमें शहर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगी। इस दौरान लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग रखने और इसके फायदों से भी अवगत करवाया जाएगा। शहरी विकास विभाग की टीमें नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को भी स्वच्छता का प्रशिक्षण देंगी। इसके अलावा कर्मचारियों को अपनी सेहत बनाए रखने के भी टिप्स दिए जाएंगे। शहरी विकास विभाग ने दो टीमों का गठन किया है। शहर के 34 वार्डो में ये टीमें निगम का सहयोग करेंगी। निगम भी कर रहा तैयारी

स्वच्छता सर्वेक्षण में रैंकिंग में सुधार करने के लिए नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। सर्वेक्षण पर ऑनलाइन जानकारी अपलोड करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली सैहब सोसायटी से भी निगम ने बैठक कर दिशानिर्देश जारी किए हैं। ताकि शहर में स्वच्छता को कायम रखा जा सके। संस्थाओं का लिया जाएगा सहयोग

नगर निगम सर्वेक्षण को लेकर शहर की समाजसेवी संस्थाओं से भी सहयोग लेगा। इस कार्य में जो भी संस्था काम करना चाहेगी उसे अभियान में शामिल किया जाएगा। निगम का मानना है कि सहभागिता अधिक होगी तो सफाई भी अधिक होगी जिसके परिणाम अच्छे आएंगे। छह हजार अंक की होगी परीक्षा

स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 की परीक्षा छह हजार अंक की होगी। पहले इन अंकों को चार भागों में बांटा गया था, लेकिन इस बार तीन भागों में बांटा गया है। सर्विस लेवल प्रोसेस के 2400 अंक होंगे और इसमें कचरा उठाने, कचरे का निस्तारण, निरंतर कचरा उठ रहा है या नहीं शामिल किया जाएगा। 1800 अंक नगर निगम को सफाई के लिए मिले सर्टिफिकेट के मिलेंगे। नगर निगम ने सर्वेक्षण के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार शहरी विकास विभाग की टीमें शहर के लोगों को जागरूक करेंगी। शहरी विकास विभाग की टीमों ने शहर में काम करना शुरू कर दिया है।

चेतन चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम शिमला।