पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह के बगीचे में माली व मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत Shimla News
डा के न•ादीक कंडयाली में पंजाब के मुख्यमंत्री अम¨रद्र ¨सह के बागीचे में शुकवार को दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है।
By Edited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 11:32 AM (IST)
कुमारसैन/शिमला, जेएनएन। नारकंडा के नजदीक कंडयाली में पंजाब के मुख्यमंत्री अम¨रंदर ¨सह के बगीचे में शुकवार को माली व मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बगीचे में काम करने वाली महिला ने शुक्रवार सुबह माली नेपाली मजदूर देव बहादुर के कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खोलने पर उसने दूसरे मजदूरों की सहायता से दरवाजा तोड़ा। कमरे में माली मृत पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छानबीन की। उस दौरान एक अन्य मजदूर रामू की तबीयत भी बिगड़ गई जिसे एंबुलेंस में ठियोग ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। वह पटियाला का निवासी बताया जा रहा है। रामपुर के एसडीपीओ अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि माली व मजदूर के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आइजीएमसी शिमला ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें