सेब खरीद के लाख रुपयों हड़पने के आरोपित दो कारोबारी गिरफ्तार
सेब बागवानों के खून पसीने की कमाई करने वाले आढ़तियों और कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में सीआइडी की एसआइटी ने 26 लाख हड़पने के आरोप में दो कारोबारियों को मुंबइ के मालेगांव से गिरफ्तार किया है। आरोपितों के नाम शेख टोसिफ और नेम पटेल सलीम है। ये पिछले महीने से सोलन से फरार हो गए थे। अभी एक आरोपित पकड़ में नहीं आ पाया है। उसे पकड़ने के लिए एक टीम और मुंबइ भेजी जाएगी। दोनों आरोपितों को सोलन की एक कोर्ट में पेश किया गया वहां से कोर्ट ने इन्हें तीन दिन
राज्य ब्यूरो, शिमला : सेब बागवानों के खून पसीने की कमाई डकारने वाले आढ़तियों व कारोबारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। सीआइडी की एसआइटी ने सेब की खरीद के 26 लाख रुपये हड़पने के आरोप में दो कारोबारियों शेख तौसीफ व एन पटेल सलीम को मुंबई के मालेगांव से गिरफ्तार किया है। ये दोनों पिछले महीने सोलन से फरार हो गए थे।
अभी एक आरोपित पकड़ में नहीं आ पाया है। उसे पकड़ने के लिए एक टीम मुंबई भेजी जाएगी। दोनों आरोपितों को सोलन की एक कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ सोलन के अलावा शिमला में भी होगी क्योंकि मामला यहां दर्ज है। सिरमौर के पुलबाहल क्षेत्र के सात-आठ बागवानों ने सोलन मंडी में आढ़ती राहुल को सेब बेचे थे। ये आढ़ती खुद बागवान हैं। इन्होंने सेब मुंबई के तीन कारोबारियों को बेचे थे जिन्होंने भुगतान नहीं किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सीआइडी) एवं एसआइटी के मुखिया वीरेंद्र कालिया ने कहा कि आरोपितों पर बागवानों के 26 लाख रुपये हड़पने का आरोप है।
वहीं, करसोग क्षेत्र के बागवानों के 85 लाख रुपये हड़पने के मामले में हिमाचल पुलिस की एक टीम जम्मू- कश्मीर गई है। आरोपित जम्मू- कश्मीर का रहने वाला है। इसे लेकर स्टेट सीआइडी करसोग पुलिस का तकनीकी सहयोग कर रही है। तकनीकी इनपुट के आधार पर टीम जम्मू कश्मीर रवाना की गई है। इस मामले की शिकायत सीआइडी से की गई थी। इस संबंध में करसोग के विधायक हीरा लाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा था। दैनिक जागरण ने यह मामला प्रमुखता से उठाया था। सीआइडी के एएसपी वीरेंद्र कालिया ने बताया कि एसआइटी करसोग पुलिस को पूरा सहयोग कर रही है।