Move to Jagran APP

गोविंद बोले, मैं अपनी व निगम की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआटीसी) की समीक्षा बैठक में काबीना मंत्री गोविद ठाकुर ने अफसरों को करारी फटकार लगाई। उन्होंने एक साल से कंडक्टर की भर्ती नहीं करवाए जाने का कड़ा संज्ञान लिया। इसके कारण नए रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही है। उन्होंने बैठक में कहा कि वह खुद की और निगम की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वीकारा कि जो निगम में करना चाहते थे वैसा नहीं कर पाए हैं। मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि निगम में अगले तीन से छह महीने यानी जुलाई तक विभिन्न श्रेणियों के 1400 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:17 AM (IST)
गोविंद बोले, मैं अपनी व निगम की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की समीक्षा बैठक में परिवहन मंत्री गोविद ठाकुर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने एक साल से कंडक्टर की भर्ती नहीं करवाए जाने का कड़ा संज्ञान लिया। इसके कारण नए रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद की और निगम की कार्यप्रणाली से संतुष्ट नहीं हैं।

loksabha election banner

सूत्रों के अनुसार गोविद ठाकुर ने स्वीकारा कि वह निगम में जो करना चाहते थे, वैसा नहीं कर पाए हैं। मंत्री ने बैठक में कहा कि निगम में अगले तीन से छह महीने यानी जुलाई तक विभिन्न श्रेणियों के 1400 पद भरे जाएंगे। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। निगम की आय में पिछले दो वर्षो में पूर्व कांग्रेस सरकार की तुलना में गिरावट आई है। इसमें चार फीसद तक की कमी दर्ज की गई है। एचआरटीसी में रोजाना बसों से डेढ़ करोड़ की आय होती है। इसके अलावा राज्य सरकार से सालाना 300 करोड़ की ग्रांट अलग जारी होती है। आयोग से हो रही कंडक्टर भर्ती

प्रदेश में 569 कंडक्टरों की भर्ती पहली बार कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से हो रही है। इसके लिए आयोग ने आवेदन मंगवाने आरंभ कर दिए हैं। इससे पहले कंडक्टर भर्तियां विवादों में रही हैं। वर्ष 2003 में भर्ती हुए कंडक्टरों का विवाद अब तक जांच के दायरे में हैं। इसके बाद कई बार इन पर बड़े विवाद जुड़े। भाजपा सरकार ने तय किया कि भर्ती आयोग के जरिये हो जिससे पारदर्शिता आए और युवाओं हितों पर भी आंच न आए।

ढाबों का नियमित निरीक्षण हो

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने बुधवार को एचआरटीसी की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निगम के विभिन्न रूटों, बसों के उचित रखरखाव और अन्य मुद्दों पर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधाओं और उनकी संतुष्टि का विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने निगम प्रबंधन को निर्देश दिए कि प्रदेश में बस अड्डों, कार्यशालाओं और ढाबों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। मापदंडों का पालन न करने वाले ढाबा संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों, चालकों, परिचालकों और सहायक स्टाफ की भर्ती के लिए प्रक्रिया का पालन किया जाए। उन्होंने निगम स्टाफ की समयबद्ध पदोन्नतियां करने के भी निर्देश दिए। बैठक में निगम के महाप्रबंधक यूनुस, कार्यकारी निदेशक अनुपम कश्यप, सभी मंडलीय प्रबन्धक और क्षेत्रीय प्रबंधक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.