Move to Jagran APP

Himachal Election Result 2022: प्रियंका की पांच रैलियों के सामने फीकी रही भाजपा के दिग्गजों की 249 रैलियां

Himachal Election Result 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों में भाजपा की 249 रैलियों पर कांग्रेस की 130 रैलियां पूरी तरह से भारी पड़ी। प्रियंका गांधी की पांच रैलियों के सामने भाजपा के दिग्गज नेताओं की रैलियां फीकी रही।

By Jagran NewsEdited By: Amit SinghPublished: Thu, 08 Dec 2022 07:42 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 07:42 PM (IST)
Himachal Election Result 2022: प्रियंका की पांच रैलियों के सामने फीकी रही भाजपा के दिग्गजों की 249 रैलियां
कांग्रेस के सामने फीकी रहीं भाजपा के दिग्गजों की 249 रैलियां

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनावों में भाजपा की 249 रैलियों पर कांग्रेस की 130 रैलियां पूरी तरह से भारी पड़ी। प्रियंका गांधी की पांच रैलियों के सामने भाजपा के दिग्गज नेताओं की रैलियां फीकी रही। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सहित केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, समृति ईरानी, योगी आदित्यनाथ सिंह, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रैलियां की। इनके अलावा भाजपा के अन्य नेताओं ने चुनावी रैलियां हिमाचल में की है। कांग्रेस की रैलियों में प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्त सिंह, सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छह और रैलियों को संबोधित किया है।

loksabha election banner

बिलासपुर, ऊना सुंदरनगर की रैली ही दिला सकी जीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोलन, ऊना, बिलासपुर मंडी के सुंदरगर से लेकर चंबा में चुनावी रैलियां की। प्रधानमंत्री मोदी की बिलासपुर, मंडी के सुंदरगर की रैली के बाद प्रत्याशियों को जीत मिली, लेकिन सोलन व चंबा में मोदी की रैली के बावजूद पार्टी के प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के इन नेताओं ने चुनावी रैलियां स्टार प्रचारकों ने सबसे ज्यादा रैली मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 34 और इनके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 20 और अनुराग सिंह ठाकुर ने भी चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंह ने 16 चुनावी जनसभाओं को हिमाचल में संबोधित किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 राजनाथ सिंह ने 5 नितिन गडकरी ने तीन व स्मृति इरानी ने 9 चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

कांग्रेस के इन नेताओं ने की चुनावी रैलियां

कांग्रेस की ओर से सबसे ज्यादा चुनावी रैलियों को राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संबोधित किया है। कांग्रेस के लिए प्रियंका गांधी ने पांच, मल्लिका अजुर्न खड़गे ने दो , राज्य अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने 40 चुनावी रैलियां संबोधित किया है। इनके अलावा सचिन पायलट ने 15 चुनावी रैलियां , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छह और विधायक विक्रमादित्य सिंह ने 30 चुनावी रैलियों को संबोधित किया है। 15 साल के बाद हिमाचल में कोई ऐसा चुनाव हुआ हैं, जिसमें कांग्रेस के नेताओं के प्रचार के लिए राहुल गांधी नहीं आए हैं।

किस भाजपा नेता ने की कितनी की रैलियां

नेता कुल रैली
पीएम मोदी पांच रैली
जेपी नड्डा 20 रैली
अमित शाह 11 रैली
राजनाथ सिंह 05 रैली
नितिन गडकरी 03 रैली
स्मृ‍ति ईरानी 09 रैली
योगी आदित्यनाथ 16 रैली
जयराम ठाकुर 34 रैली
अनुराग सिंह ठाकुर 20 रैली
अन्य नेता 127 रैली

किस कांग्रेस नेता ने की कितनी की रैलियां

नेता

कुल रैली

मल्किकार्जुन खरगे दो रैली
प्रियंका गांधी 05 रैली
राजीव शुक्ल 06 रैली
सचिन पालयट 15 रैली
प्रतिभा सिंह 40 रैली
विक्रमादित्य सिंह 30 रैली
भूपेश बघेल 06 रैली
अन्य नेता 26 रैली

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.