विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Rains: हिमाचल में आज होगी मूसलाधार बारिश, शिमला समेत इन छह जिलों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By Yadvinder SharmaEdited By: Prince Sharma
Published: Tue, 22 Aug 2023 04:00 AM (IST)

Himachal Rains हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से हालात खराब हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान ...और पढ़ें

Himachal Rains: हिमाचल में आज होगी मूसलाधार बारिश IMD ने चेताया
Himachal Rains: हिमाचल में आज होगी मूसलाधार बारिश IMD ने चेताया

HighLights

  1. हिमाचल में आज होगी मूसलाधार बारिश,
  2. 22 व 23 अगस्त को बहुत अधिक वर्षा और अचानक बाढ़ की चेतावनी

शिमला, राज्य ब्यूरो। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 21 से पश्चिमी विक्षोभ का असर और तेज होगा। इसके कारण 22 व 23 अगस्त के लिए बहुत भारी वर्षा और अचानक बाढ़ आने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त से अधिक वर्षा का क्रम शुरू होगा। चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला व सिरमौर में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई और दोपहर बाद बादल छा गए और कई स्थानों पर वर्षा हुई।

प्रदेश में ऊना में 32 मिलीमीटर, कांगड़ा व बरठीं में तीन-तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में दो एनएच सहित 344 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अब तक 8099 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक नुकसान का आकलन 8099.46 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 346 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। मानसून के दौरान 2216 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 9819 मकानों को नुकसान हुआ है।

300 दुकानों के साथ 4702 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2712.19 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1860.52 करोड़, बिजली बोर्ड को 1707.35 करोड़ का नुकसान हुआ है।

बीते 24 घंटों में कहां कितनी वर्षा

स्थ्रान,वर्षा मिलीमीटर में

कांगड़ा,273

धर्मशाला,250.2

पालमपुर,220

सुंदरनगर,168.4

मंडी,139.6

शिमला,125.8

बाक्स

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,17.8,23.8

सुंदरनगर,23.5,33.4

भुंतर,23.3,34.9

कल्पा,17.0,25.2

धर्मशाला,22.2,27.0

ऊना,24.7,34.5

नाहन,23.8,27.8

केलंग,13.3,27.6

सोलन,20.5,31.0