विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mandi Flood: मंडी के धर्मपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर, दोपहर बाद पहुंचेंगे CM सुक्खू

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Mon, 21 Aug 2023 01:23 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर जारी है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी के चलते मंत्रियों के ...और पढ़ें

Mandi Flood: मंडी के धर्मपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर, दोपहर बाद पहुंचेंगे CM सुक्खू
Mandi Flood: मंडी के धर्मपुर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर, दोपहर बाद पहुंचेंगे CM सुक्खू

मंडी, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर (Heavy Rain in Himachal) जारी है। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी के चलते मंत्रियों के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जायजा लेना लगातार जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मंडी जिले के धर्मपुर (Anurag Thakur Reached to Mandi) हलके की सरोन पंचायत में पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया और बाढ़ से प्रभावित लोगों से भी मिले।

सीएम सुक्खू भी जायजा लेने पहुंचेंगे मंडी

बता दें कि दोपहर बाद सीएम सुक्खू भी इलाके में जायजा लेने पहुंचेंगे और लोगों से मिलेंगे। बता दें की इलाके का मुआयना करने के लिए हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मंडी पहुंच चुके हैं।

राजीव बिंदल ने जेपी नड्डा का किया धन्यवाद 

हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को हिमाचल के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का एक दिवसीय दौरा किया। जेपी नड्डा ने स्वयं अपनी आंखो से उस भयानक दृश्य को देखा। उन्होंने कहा की हम कई जगहों पर उनके साथ गए। हमने पांवटा साहिब, शिमला और बिलासपुर समेत सभी जगह नड्डा जी के साथ गए।

प्रदेश के लिए जारी की गई 200 करोड़ की राशि

जेपी नड्डा ने सीएम सुक्खू के साथ बैठक की और उनको पूरा आश्वासन दिया कि जिस प्रकार की भी मांग वह केंद्र के सामने रखेंगे व प्रदेश की जरूरत के मुताबिक हम हर प्रकार की सहायता करेंगे। डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।

की जाएगी हर संभव सहायता

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को जिला सिरमौर में हुए बादल फटने से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।