विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Flood: जेपी नड्डा ने पीएम व गृह मंत्री से मिल कर प्रदेश के लिए जारी कराए 200 करोड़ रुपए: राजीव बिंदल

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Mon, 21 Aug 2023 12:18 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ...और पढ़ें

Himachal Flood: जेपी नड्डा ने पीएम व गृह मंत्री से मिल कर प्रदेश के लिए जारी कराए 200 करोड़ रुपए
Himachal Flood: जेपी नड्डा ने पीएम व गृह मंत्री से मिल कर प्रदेश के लिए जारी कराए 200 करोड़ रुपए

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल (Himachal BJP President Rajeev Bindal) ने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (JP Nadda) ने रविवार को हिमाचल के बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का एक दिवसीय दौरा किया। जेपी नड्डा ने स्वयं अपनी आंखो से उस भयानक दृश्य को देखा। उन्होंने कहा की हम कई जगहों पर उनके साथ गए। हमने पांवटा साहिब (Pantwa Sahib), शिमला (Shimla) और बिलासपुर (Bilaspur) समेत सभी जगह नड्डा जी के साथ गए।

केंद्र सरकार ने जारी की 200 करोड़ की राशि

बिंदल ने कहा कि हमें आज इस बात का धन्यवाद करना है की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से वार्ता करके हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की राशि जारी करवाई है। आपदा की इस घड़ी में यह राशि हिमाचल प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इतना ही नहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिमला में यह तक कहा कि हिमाचल प्रदेश में राहत कार्यों के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे।

आवश्यक्ता अनुसार मांगों को किया जाएगा पूरा 

जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बैठक कर उनको पूर्ण आश्वासन दिया कि जिस प्रकार की भी मांग वह केंद्र के समक्ष रखेंगे और प्रदेश की आवश्यकता के अनुसार हम हर प्रकार की सहायता करेंगे। डॉ राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का हिमाचल प्रदेश को 200 करोड़ रुपए की राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। 

हर संभव सहायता का दिया आश्वासन 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रविवार को जिला सिरमौर में हुए बादल फटने से नुकसान का जायजा लेने पहुंचे थे। जेपी नड्डा ने सिरमौरी ताल और कच्ची ढांग में बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने सीसीआई राजबन स्थित राहत केंद्र में जाकर पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात की। साथ ही उन्हें केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

नड्डा  ने कहा- मैं पीएम का प्रतिनिधि बनकर आया हूं

राजबन में मीडिया से बात करते हुए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा था कि केंद्र सरकार, प्रदेश की किसी भी प्रकार की आर्थिक मदद में पीछे नहीं रहेगी। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री चिंतित है, मैं प्रधानमंत्री का प्रतिनिधि बनकर बाढ़ तथा बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने आया हूं।