शिमला-मनाली में आंधी-तूफान के साथ बर्फबारी, कांगड़ा और चंबा में बारिश; कई इलाकों में बिजली कटी
हिमाचल प्रदेश (Himachal Snowfall) में मौसम ने करवट ली है, शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। कांगड़ा ...और पढ़ें
HighLights
शिमला-मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी
कांगड़ा और चंबा में बारिश जारी
बर्फबारी देख खुशी से झूमे पर्यटक
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शिमला-मनाली में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी अभी भी जारी है। वहीं, कांगड़ा में बारिश शुरू हो गई है। शिमला में देर रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं। चंबा में भी लगातार बारिश का दौर जारी है और कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
वहीं, वीरवार सुबह बरठीं, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, मंडी व कांगड़ा में शीतलहर चली। प्रदेश में 20 प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम रहा। मौसम विभाग (Himachal Snowfall Today) ने 23 जनवरी को लाहुल स्पीति, चंबा और कुल्लू जिले में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने और भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में ओलावृष्टि और बारिश का येलो अलर्ट
वहीं, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर व सोलन में आंधी के साथ ओलावृष्टि व वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 जनवरी को शिमला शहर के अलावा मनाली, कुफरी, नारकंडा व सोलंग वैली में भी हिमपात की संभावना जताई गई है। प्रदेश में वीरवार को कड़ाके की धूप खिली और तेज धूप के बाद शाम के समय शिमला, कांगड़ा सहित कुछ क्षेत्रों में बादल छा गए।

प्रदेश में दिन के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि जुब्बड़हट़्टी में 3.7 डिग्री सेल्सियस की हुई है, नेरी में 2.9, ताबो में 2.7, हमीरपुर में 2.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
-1769134667496.jpeg)
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नेरी में 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। 26 और 27 जनवरी को भारी हिमपात व वर्षा की संभावना है। 24 जनवरी को हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है।
हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। शिमला और मनाली में सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है। तीन महीने बाद ड्राई स्पेल टूटा।#Himachal #Shimla #Weather #Manali pic.twitter.com/kpesKra49x
— manish negi (@withmanishn) January 23, 2026
मनाली में रात 8 बजे बदला मौसम
पर्यटन नगरी मनाली व लाहुल स्पीति में वीरवार दिनभर धूप खिली रही और रात आठ बजे मौसम बदला। देर रात चोटियों पर हिमपात हुआ। वीरवार सुबह पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटन स्थल शिंकुला गए और दिनभर बर्फ में अठखेलियां की।

पर्यटन कारोबारी रिगजिन व पलजोर ने बताया कि वीरवार को 300 से अधिक फोर बाई फोर वाहन दारचा होकर शिंकुला की ओर रवाना हुए। पर्यटकों ने शिंकुला से 10 किलोमीटर पहले बर्फ का आनंद उठाया।
यह भी पढ़ें- NCR में बारिश से फिर कड़ाके की ठंड का अहसास, दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, अगले तीन घंटे बहुत भारी
हिमाचल प्ररदेश में मनाली और शिमला में सीजन की पहली बर्फबारी pic.twitter.com/awMppJqX2r
— manish negi (@withmanishn) January 23, 2026
