विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब और बढ़ेगी ठिठुरन! दिल्ली-NCR में सर्दियों की पहली बारिश से बढ़ी ठंड, 3 घंटे में 65 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट

Published: Fri, 23 Jan 2026 07:45 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार सुबह-सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने आज (23 ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Weather Today दिल्ली-एनसीआर के लोगों की शुक्रवार की सुबह बारिश और तेज हवाओं के साथ हुई। अभी भी कई इलाकों में बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

वहीं, बारिश के साथ तेज हवाएं चलने से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। क्योंकि, पिछले दो दिनों से दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में थोड़ी गर्मी देखने को मिली थी, जिससे अधिकतक तापमान 27 डिग्री तक पहुंच गया था। गुरुवार को सात साल में जनवरी का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया, जिसमें अधिकतक तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली और नोएडा में सुबह-सुबह बारिश होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 08.26.18दिल्ली में बारिश होने से सड़कों पर भरा पानी। जागरण  

वहीं, दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर जो तैयारियां की गई थीं, बारिश होने की वजह से वह व्यवस्था भी खराब हो गई है। बारिश होने से दिल्ली की सड़कों पर पानी भी भर गया है।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 08.02.10

बारिश होने से व्यवस्था पर पड़ा असर। जागरण

अगले दो-तीन घंटों के लिए चेतावनी

दिल्ली के कई जिलों में तेज हवाओं (40-60 kmph) के साथ गरज और बिजली कड़कने और हल्की बारिश (5-15 mm/h) होने की संभावना है। दिल्ली के सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शहादरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली में तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

अलर्ट रहने की सलाह

प्रभावित इलाकों में रहने वालों को अलर्ट रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। (पेड़ों या कमजोर ढांचों वगैरह के नीचे न पनाह लें, सड़क/ट्रैफिक की हालत चेक करें, गैर-जरूरी यात्रा से बचें, और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें)।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 07.44.28

एनसीआर के कई शहरों में बारिश हुई। जागरण

आज शुक्रवार (23 जनवरी 2026) को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह-सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, गरज के साथ आसमान में काले बादल छाए हुए हैं, जिससे तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। आज दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में कोहरे से राहत मिली है, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी खराब बनी हुई है। आज दिल्ली का औसत AQI 300 के पार रिकॉर्ड किया गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

हवा की गुणवत्ता आज भी बहुत खराब

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आज भले ही कोहरे से राहत मिली है लेकिन, हवा की गुणवत्ता अभी भी बेहद खराब बनी हुई है। आज सुबह भी दिल्ली का औसत एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया गया है। लगातार एयर क्वालिटी खराब होने के कारण एनसीआर के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को ज्यादा दिक्कत हो रही है।

WhatsApp Image 2026-01-23 at 07.57.10 (3)

एनसीआर में आज भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब। जागरण

आज दिल्ली-NCR में कहां कितना रहा AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी (CPCB) के अनुसार, आज सुबह आनंद विहार का एक्यूआई 325 रिकॉर्ड किया गया। बवाना में 346, आईजीआई एअरपोर्ट में 227, जहांगीरपुरी में 342 और दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 272 और नोएडा में 324 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम में 343 AQI दर्ज किया गया है।

आज कहां कितना रहा AQI (दिल्ली-NCR) - 23 जनवरी 2026
स्थान AQI श्रेणी
आनंद विहार 325 बहुत खराब
बवाना 346 बहुत खराब
द्वारका 314 बहुत खराब
IGI एअरपोर्ट 227 खराब
मुंडका 333 बहुत खराब
नरेला 326 बहुत खराब
पंजाबी बाग 321 बहुत खराब
सोनिया विहार 341 बहुत खराब
वजीरपुर 346 खराब
गाजियाबाद 272 बहुत खराब
नोएडा 324 बहुत खराब
गुरुग्राम 343 बहुत खराब

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। दिनभर उच्च और मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप निकलने की संभावना बहुत कम रहेगी। अगला बारिश का दौर गणतंत्र दिवस के बाद ही आने की संभावना है।