Move to Jagran APP

राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर सत्ती के खिलाफ तीन शिकायत

सतपाल सत्ती की ओर से राहुल गांधी कोे मां की गाली देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है इस मामले में पुलिस को तीन शिकायतें मिली हैं।

By BabitaEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 10:29 AM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 10:29 AM (IST)
राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर सत्ती के खिलाफ तीन शिकायत
राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने पर सत्ती के खिलाफ तीन शिकायत

शिमला, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कोे मां की गाली देने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस को सत्ती के खिलाफ तीन शिकायतें मिली हैं। हालांकि अभी इन शिकायतों पर एफआइआर दर्ज नहीं हुई है।

loksabha election banner

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने सदर थाना शिमला में ऑनलाइन शिकायत की है। हालांकि इस शिकायत के साथ कोई वीडियो नहीं है। इस कारण पुलिस बिना तथ्यों के एफआइआर दर्ज नहीं सकती है।

दूसरी शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार ने ढली थाने में की है। इसमें कहा गया है कि सत्ती के भाषण से धार्मिक भावना आहत हुई है। उन्होंने भी शिकायत के साथ कोई सुबूत नहीं दिया है दोनों शिकायतों पर पुलिस विधि विभाग से राय लेने के बाद ही एफआइआर दर्ज करेगी। एसपी ओमापति जम्वाल ने कहा कि सदर थाने में ऑनलाइन शिकायत आई है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है। शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सोमवार को सत्ती के खिलाफ शिकायत देकर एफआइआर दर्ज करने की मांग की है। थाना सदर में दिए शिकायत पत्र में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी कर सत्ती प्रदेश का चुनावी माहौल दूषित कर रहे हैं। आरोप लगाया कि वह पहले भी

महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं। सतपाल सत्ती को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उनकी अमर्यादित भाषा से देवभूमि की जनता को शर्मसार होना पड़ा है। उन्होंने शिकायत पत्र के साथ सत्ती के भाषण की सीडी पुलिस को सौंपी है। सदर थाना मंडी के प्रभारी विनोद कुमार ने जिला कांग्रेस कमेटी की

तरफ से शिकायत पत्र मिलने की पुष्टि की है। सत्ती ने नालागढ़ विकास खंड के रामशहर में भाजपा एससी-एसटी मोर्चा के सम्मेलन में मंच से एक फेसबुक पोस्ट पढ़ी थी जिसमें राहुल गांधी को मां की गाली दी गई

थी। 

सत्ती के खिलाफ जिला मुख्यालयों में कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

के खिलाफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की ओर से की गई टिप्पणी पर कांग्रेस भड़क गई है। कांग्रेस मंगलवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सतपाल सत्ती के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके पुतले जलाएगी। साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि सत्ती को पद से हटाया जाए।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का कहना है कि इस संबंध में कानूनी विकल्प भी खुले हैं। आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार में दुष्प्रचार की सीमाएं लांघी जा रही हैं। सोमवार को धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित एक डेरे से जुड़े लोगों के खिलाफ भी अशोभनीय भाषा बोली है। बकौल राठौर, सत्ती इस मामले में केवल माफी ही नहीं

मांगें बल्कि जनता के बीच स्थिति भी स्पष्ट करें।

कांग्रेस बेवजह का मुद्दा बना रही: सत्ती

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए बेवजह मुद्दा बनाने की फिराक में है। ऊना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले नालागढ़ में एक संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्ष की चर्चा करते हुए उदाहरण के रूप में किसी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया में

डाली गई टिप्पणी का जिक्र किया था। साथ ही यह कहा था कि ऐसी टिप्पणी करने वाला व्यक्ति भी भाजपा का नहीं हो सकता। सत्ती ने कहा कि ‘मैंने भी भारी मन से यह बात कही थी कि लोग गुस्से में क्या-क्या लिख रहे हैं।

मैं स्वयं ऐसी बात को गलत मानता हूं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा के सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को

भी यह नसीहत दी थी कि किसी भी नेता के विरुद्ध कोई भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मेरा उनके साथ किसी प्रकार का विरोध नहीं है, बल्कि उनका सम्मान है। वह यदि चौकीदार चोर है की भाषा का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें भी गिरेबान में झांकना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं को भी सलाह दी कि वह 45 मिनट का पूरा भाषण सुनें तो उन्हें पता चल जाएगा कि किस संदर्भ में क्या बात हुई। कांग्रेस ने तो राधा स्वामी डेरा को जमीन लेने की आज्ञा नहीं दी थी, वह तो धूमल सरकार ने दी थी।

सत्ती की जीभ काटने वाले को 10 लाख दूंगा : विनय 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की ओर से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर की गई अभद्र टिप्पणी का विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उपमहाधिवक्ता रहे विनय

शर्मा ने इस मामले में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है।

विनय शर्मा ने सोमवार शाम फेसबुक पर पोस्ट किया कि यदि सतपाल सत्ती ने इस मामले में माफी नहीं मांगी तो वह मंगलवार सुबह 10 बजे उनके खिलाफ धर्मशाला थाना में एफआइआर दर्ज करवाएंगे। जो सत्ती की जीभ काटकर लाएगा, उसे 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इसके कुछ मिनट बाद उन्होंने एक

वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया। इसमें दोबारा 10 लाख रुपये सतपाल सत्ती की जीभ काटने वाले को देने की बात कही। कुछ ही देर में यह पोस्ट वायरल होने लगी। विनय शर्मा पहले भी विवादों में रहे हैं। पूर्व

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) के केसों की शिकायत इन्होंने विजिलेंस से की थी। वह सोशल मीडिया पर आए दिन टिप्पणियों के कारण विवादों में रहे हैं। अब उन्होंने नए विवाद को जन्म दे दिया है। वहीं, विनय शर्मा की टिप्पणी पर भाजपा उग्र हो गई है। विनय शर्मा के खिलाफ मंगलवार को भाजपा चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएगी। पार्टी विनय को गिरफ्तार करने व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

मानसिक संतुलन खो बैठे हैं सत्ती : सुक्खू

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह  सत्ती ने जो बयान बद्दी में दिया है उससे प्रतीत होता है कि वह मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। जबसे सतपाल सिंह सत्ती विधानसभा चुनाव हारे हैं, तभी से उनका मानसिक संतुलन गड़बड़ है। राहुल गांधी पर इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस सतपाल सिंह सत्ती का विरोध करेगी। सत्ती ने धार्मिक संस्था से जुड़े श्रद्धालुओं की आस्था को लेकर भी मजाक किया है। एक सोची

समझी चाल के तहत यह घटनाक्रम किया है। इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस नेता प्रेम कौशल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा, जिला सचिव

दीपक लठ्ठ समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

इससे पहले कुटलैहड़ विस क्षेत्र के छपरोह में युवा कांग्रेस सम्मेलन में कहा कि जब से अनुराग ठाकुर सांसद बने हैं तबसे हमीरपुर रेल लाइन की बात करते आ रहे हैं, लेकिन अनुराग ठाकुर के अब तक के कार्यकाल में हमीरपुर में रेल नहीं पहुंची है। कागजों में न तो अभी तक कोई सर्वे हुआ है और न ही कोई बजट का

प्रावधान हुआ है ।

सत्ती के भाषण से हुई तोड़-मरोड़ : रणधीर

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के बचाव में आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस षड्यंत्र के तहत सत्ती के भाषण के दौरान कहे शब्दों को वीडियो एर्डिंटग के सहारे

तोड-मरोड़ कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोशिश

कर रही है कि प्रदेश में गलत परंपरा की शुरुआत की जाए जो निंदनीय है।

वास्तव में सत्ती ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया में कांग्रेस के दुष्प्रचार के संबंध में बताते हुए वायरल हो रही एक पोस्ट पढ़ी थी। इसमें किसी व्यक्ति की ओर से अपशब्दों के प्रयोग की जानकारी दी गई थी। उन्होंने इस पोस्ट के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को नसीहत दी थी कि किसी भी पार्टी के नेता के बारे में टिप्पणी करने के दौरान कार्यकर्ताओं को संयम बरतना चाहिए। भाजपा के पास इस कार्यकर्ता सम्मेलन के भाषण की सीडी

है। इसे देखकर समझा जा सकता है कि किस तरह से यह षड्यंत्र रचा गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.