विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

160 बस, 553 छोटी गाड़ियां से कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली, हिमाचल भवन और मंडी हाउस में रहने की व्यवस्था

Published: Sun, 01 Nov 2026 04:18 AM (IST)

हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली के लिए हजारों कार्यकर्ताओं को भेजा है। ...और पढ़ें

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली। फोटो जागरण

कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता पहुंचे दिल्ली। फोटो जागरण

HighLights

  1. हिमाचल कांग्रेस ने दिल्ली महारैली के लिए हजारों कार्यकर्ता जुटाए।

  2. सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम अग्निहोत्री सहित कैबिनेट मंत्री दिल्ली पहुंचे।

  3. 156 बसों और 500 से अधिक छोटी गाड़ियों से कार्यकर्ता रवाना।

राज्य ब्यूरो, शिमला। रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को हिमाचल के हर जिला से हजारों की तादात में कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना हुए। जबकि कैबिनेट मंत्री व विधायक भी शनिवार को ही दिल्ली गए। कांग्रेस विधायक, बोर्ड व निगमों के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी भी दिल्ली पहुंच गए हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बसों व गाड़ियों में ही रवाना हुए।

कार्यकर्ताओं के आने जाने व खाने पीने की पूरी व्यवस्था कांग्रेस पार्टी की तरफ से की गई है। 156 बसों और 500 छोटी गाड़ियों व टैंपो ट्रेवलर की व्यवस्था की गई है। इस बार एचआरटीसी की महज 25 से 30 बसें ही बुक की है, बाकी सभी निजी बसें है।

सदस्यों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश

महारैली को लेकर कांग्रेस ने संगठन के सभी पदाधिकारियों की मौजूदगी अनिवार्य कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने बीते रोज ही इस संबंध में पत्र जारी कर कैबिनेट मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, बोर्ड एवं निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जिला व ब्लाक अध्यक्षों और उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी पदाधिकारी का पहले से कोई कार्यक्रम या दौरा निर्धारित है तो उसे रद कर महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करें। हिमाचल से कांग्रेस के अलावा सीपीआइएम के कार्यकर्ता जिनमें पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व महापौर संजय चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता व एटक के कार्यकर्ता भी दिल्ली गए हैं। परिवहन की व्यवस्था का पूरा जिम्मा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा संभाल रहे हैं।

मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन में इक्ट्ठा होंगे कार्यकर्ता

दिल्ली गए कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था विधायकों व जिला अध्यक्षों ने की है। पहाड़गंज, मुरथल, हिमाचल भवन सहित कई अन्य स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की है। सुबह सभी हिमाचल भवन में एकत्र होंगे यहां से मुख्यमंत्री, कांग्रेस प्रभारी व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे।

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक

कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने रैली में किस जिला से कितने पदाधिकारी व कार्यकर्ता आ रहे हैं इसका पूरा फीडबैक लिया। महारैली में हिमाचल के कांग्रेस कार्यकर्ता अलग वेशभूषा में नजर आएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को दोपहर तक शिमला में थे। उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के कार्यक्रम में खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि प्रदान की। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान शनिवार दोपहर तक सचिवालय में मौजूद रहे और इसके बाद दिल्ली रवाना हुए। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, खेल मंत्री यादविंद्र गोमा सहित मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए हैं।

दिल्ली से सीधे चंबा जा सकते हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री दिल्ली से लौटने का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है। वह महारैली में शामिल होने के बाद सीधे चंबा के भरमौर दौरे पर जा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो उनकी शिमला वापसी छह नवंबर को ही होगी। सात नवंबर को शिमला में मंत्रिमंडल की बैठक संभावित है।

कांगड़ा से सबसे अधिक 30 बसें

कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए जिलावार बसों की व्यवस्था की गई है। इनमें कांगड़ा से 30, सोलन और ऊना से 20-20, मंडी से 20, सिरमौर से 15, बिलासपुर से 16, शिमला से 16, हमीरपुर से 10, कुल्लू से आठ और चंबा से एक बस जाएगी। इस तरह कुल 156 बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।