पांच लाख के गहने चोरी करने का आरोपित गिरफ्तार
रोहडू पुलिस ने पांच लाख के गहने व नकदी चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया है।
संवाद सूत्र, रोहड़ू : पुलिस ने पांच लाख के गहने व नकदी चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 22 दिन बाद आरोपित को उत्तराखंड के टिहरी से पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई। मामला रोहड़ू पुलिस स्टेशन के तहत टिक्कर चौकी में सामने आया था। कडीवन निवासी शेर सिंह पुत्र भगत राम ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 23 दिसंबर की रात सोने के गहने और 63 हजार कैश चोरी हो गया है। आरोपित की पहचान 45 वर्षीय चतर बहादुर साही निवासी नेपाल के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपित उत्तराखंड के टिहरी में रह रहा था। टिक्कर पुलिस चौकी से एएसआइ भागीरथ ने आरोपित तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। डीएसपी रोहड़ू अनिल शर्मा ने बताया कि सुनियोजित तरीके से इस मामले को सुलझाया गया। आरोपित ने चोरी की बात कबूल कर ली है।