शिमला में रेल स्टेशन से नल चुरा रहे चोर ने रेलवे पुलिस कर्मी पर किया चाकू से हमला
Thief Attack on Railway Police constable बालूगंज पुलिस थाना के तहत बदमाशों ने रेलवे पुलिस कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 03:47 PM (IST)
शिमला, जेएनएन। बालूगंज पुलिस थाना के तहत बदमाशों ने रेलवे पुलिस कर्मचारी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक रेलवे पुलिस कर्मचारी रेल स्टेशन में ड्यूटी दे रहा था। सुबह ढाई बजे गश्त के दौरान पाया कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर लगे नल को उखाड़ रहा था। रेलवे पुलिस कर्मी ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो कुछ लोग और आ गए व उन्होंने उस पर चाकू से हमला कर दिया। रेलवे पुलिस कर्मचारी का नाम पूर्णानंद बताया जा रहा है। वे मूल रूप से ठियोग का रहने वाला है। शिमला पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। घायल रेलवे पुलिस कर्मचारी को उपचार के लिए आइजीएमजी में भर्ती करवाया है। डीएसपी शिमला प्रमोद शुक्ला ने इस मामले की पुष्टि की है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें