Move to Jagran APP

रजनीश कीमटा की नियुक्ति पर जताई खुशी

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर द्वारा रजनीश कीमटा को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त करने पर ठियोग कांग्रेस शहरी पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा और पूर्व युंका प्रदेशाध्यक्ष नरेद्र कंवर ने ़खुशी जताई है । सुनील शर्मा ने कीमटा की नियुक्ति को कांग्रेस से जुड़े युवाओं के लिए संजीवनी बताया है। उनके अनुसार ठियोग के वरिष्ठ कांग्रेस जनों में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की नियुक्ति के बाद नवशक्ति संचार हुआ है और इसके बाद सचिव पद पर यह नियुक्ति कांग्रेस को अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 06:59 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 06:59 PM (IST)
रजनीश कीमटा की नियुक्ति पर जताई खुशी
रजनीश कीमटा की नियुक्ति पर जताई खुशी

संवाद सूत्र, ठियोग : कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने रजनीश कीमटा को प्रदेश कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है। रजनीश कीमटा की नियुक्ति पर ठियोग कांग्रेस शहरी के पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा व युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कंवर ने खुशी जताई है।

loksabha election banner

सुनील शर्मा ने रजनीश कीमटा की नियुक्ति को कांग्रेस से जुड़े युवाओं के लिए संजीवनी बताया है। उन्होंने कहा ठियोग के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की नियुक्ति के बाद नवशक्ति का संचार हुआ है और इसके बाद महासचिव पद पर नियुक्ति कांग्रेस को अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

पूर्व युकां अध्यक्ष नरेंद्र कंवर के मुताबिक कुछ समय से ठियोग में कांग्रेस जनाधार खो रही थी। लेकिन शीर्ष पदों पर इस तरह के सकारात्मक बदलाव आने वाले लोकसभा चुनाव में मंडल कांग्रेस की स्थिति को बेहतर बनाएंगे। कंवर ने उम्मीद जताई है कि कांग्रेस जन नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष व महासचिव के साथ मिलकर कांग्रेस को अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने में भरपूर सहयोग देंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव के बाद ठियोग कांग्रेस दोफाड़ हो चुकी थी। लेकिन इन नियुक्तियों के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर आ गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.