Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सावधान! हिमाचल में आज आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना, कई जगहों पर बर्फबारी और तेज बारिश के भी आसार

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 07:45 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में मौसम ने करवट ली है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और कांगड़ा चंबा शिमला में बारिश हुई है जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने आज हिमाचल (Himachal Weather News) में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

    Hero Image
    हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल गया है। सांकेतिक तस्वीर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) की ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम व रोहतांग में दूसरे दिन भी हिमपात का क्रम जारी रहा, जबकि कांगड़ा, चंबा, शिमला व किन्नौर जिलों में वर्षा हुई।

    ओलावृष्टि से सेब को नुकसान

    शिमला (Shimla Weather) और ऊपरी क्षेत्रों ठियोग, कुफरी, जुब्बल कोटखाई, चौपाल व रोहड़ू में दूसरे दिन भी ओलावृष्टि हुई। इस कारण सेब में लगे फूल झड़ गए।

    यह भी पढ़ें- UP Weather today: लखनऊ समेत 40 से अधिक जिलों में आज बारिश और वज्रपात का अलर्ट, पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

    मटर और गोभी को भी हल्का नुकसान हुआ है। हिमपात और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में एक से 10.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

    गर्मी से लोगों को मिली राहत

    अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कुल्लू के भुंतर में 10.8, कांगड़ा में 10.2, मनाली में 9.4, नारकंडा में 8.2, सुंदरनगर में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि, गर्मी से राहत मिली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई स्थानों पर गर्म हवाएं चल रही थीं। लगातार सूखे से कुछ निजात मिली है। प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक वर्षा धर्मशाला में 37, डलहौजी में 21, कांगड़ा में 14, शिमला में 10 व कल्पा में आठ मिलीमीटर दर्ज की गई है।

    न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। पांवटा साहिब व शिमला के जुब्बड़हट्टी में चार-चार, कल्पा में 3.6, शिमला में 3.5 जबकि बाकी स्थानों पर दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। ऊना में तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आज आंधी व बिजली गिरने की चेतावनी

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी शनिवार को भी रहेगा। प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

    प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात जबकि कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान है। अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Weather Updates: दिल्ली-बिहार सहित कई राज्यों में बदला मौसम, पढ़ें अगले 24 घंटे में किन राज्यों में बरसेंगे बादल?