यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल 396 अधिकारी तबदील
प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए तबादला आदेशों के तहत 27 निरीक्षक, 107 उपनिरीक्षक व 262 सहायक उपनिरीक्षक तबदील किए गए हैं।

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया है। पिछले तीन वर्षों से एक ही स्थान पर डटे 396 पुलिस अधिकारियों को बदल दिया है।
प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए तबादला आदेशों के तहत 27 निरीक्षक, 107 उपनिरीक्षक व 262 सहायक उपनिरीक्षक तबदील किए गए हैं। भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत इन अधिकारियों को बदला गया है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस सहित अन्य विभागों से जल्द और अधिकारियों का भी तबादला किया जा सकता है। इसके लिए तबादला सूचियां तैयार कर ली गई हैं। अपने गृह क्षेत्र में तैनात और एक ही स्थान में तीन वर्ष से तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले बदल दिया जाएगा।
