हाई मास्ट लाइट्स से जगमगाएगा ठियोग
संवाद सूत्र ठियोग कस्बा अब हाई मास्ट लाइट्स से जगमगाएगा। नगर परिषद की ओर से शहर के पांच
संवाद सूत्र, ठियोग : कस्बा अब हाई मास्ट लाइट्स से जगमगाएगा। नगर परिषद की ओर से शहर के पांच वार्डो में हाई मास्ट लाइट्स लगाई गई हैं। नगर परिषद उपाध्यक्ष रीना रॉय ने हाई मास्ट लाइट जलाकर इनका शुभारंभ किया। जबकि वार्ड नंबर दो में शीला वर्मा, वार्ड तीन में अध्यक्ष विवेक थापर, वार्ड पांच में अनिल ग्रोवर और वार्ड सात में रीना रॉय ने लोगों को लाइट्स को समर्पित किया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनिल चौहान, पार्षद संजय शर्मा, परिषद के कर्मचारियों सहित कस्बे के लोग उपस्थित रहे।
शहर के विभिन्न वार्डो में हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। इनमें कस्बे के वार्ड नंबर एक के चिल्ड्रन पार्क, दो के प्रेमघाट चौक, तीन के बस अड्डे, पांच के सुभाष चौक और वार्ड नंबर सात के रहीघाट चौक में लगाई गई हैं।
हाई मास्ट लाइट्स को लगाने की लागत 33 लाख रुपये आई है। कस्बे की जनता ने परिषद के काम की सराहना की है। लाइट्स के जलने के बाद खासकर बच्चों में उत्साह देखा गया। बच्चे उत्सव की तरह इनके नीचे रात के अंधेरे में खेलते हुए नजर आए। इनकी दूधिया रोशनी से एक अलग ही नजारा देखते हुए बन रहा है। कस्बे के विभिन्न वार्डो में जनता को यह पहली सौगात सौंपी गई है और सभी वार्डो में विकासात्मक कार्यो में तेजी लाई जाएगी। राजनीति से ऊपर उठकर सभी पार्षदों के साथ मिलकर विकास कार्यो को तरजीह दी जाएगी। इसे चोजो रा ठियोग मॉडल यानी बहुत सुंदर ठियोग बनाने की यह पहली सीढ़ी बताया।
- विवेक थापर, अध्यक्ष नगर परिषद ठियोग।