Move to Jagran APP

नए साल से पहले रिज पर लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन

जागरण संवाददाता शिमला नगर निगम शिमला ने शिमला जल निगम को रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Nov 2020 06:12 PM (IST)Updated: Wed, 18 Nov 2020 06:12 PM (IST)
नए साल से पहले रिज पर लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन
नए साल से पहले रिज पर लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन

जागरण संवाददाता, शिमला : नगर निगम शिमला ने शिमला जल निगम को रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ बनाए जा रहे म्यूजिकल फाउंटेन को पहली जनवरी से पहले पूरा करने का समय दिया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक ने शिमला जल प्रबंधन निगम के साथ बैठक के दौरान यह आदेश दिए हैं।

loksabha election banner

म्यूजिकल फाउंटेन का कार्य स्मार्ट सिटी के तहत किया जा रहा है। काम करने का जिम्मा शिमला जल प्रबंधन निगम को सौंपा गया है। इसमें संगीतमयी फव्वारे होंगे जोकि 24 घंटे चलते रहेंगे। ये पार्क के भीतर बनेंगे। इसके अलावा इंद्रधनुष के रंगों जैसी लाइटें यहां पर लगेंगी जो रिज की सुंदरता को चार चांद लगाएंगी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए लगाया जाएगा फव्वारा

पर्यटकों को आकर्षित करने और रिज के सुंदरीकरण के उद्देश्य से यह म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जा रहा है। इसके अलावा कृष्णा नगर और कामनवेयर नाले के तटीकरण का काम भी जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए हैं। यह काम भी शिमला जल प्रबंधन निगम द्वारा किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक आबिद सुहैन ने शिमला जल निगम को सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द काम शुरू करने के आदेश दिए हैं। नाले के तटीकरण से जहां अवैध डंपिग को रोका जाएगा, वहीं कूड़े से भरे नालों को भी साफ किया जा सकेगा। शिमला जल प्रबंधन निगम के साथ बैठक के दौरान पहली जनवरी से पहले रिज पर म्यूजिकल फाउंटेन का काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कृष्णा नगर और कामनवेयर नाले के तटीकरण का काम भी जल्द शुरू करने को कहा गया है।

नितिन गर्ग, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.