Move to Jagran APP

सतलुज और नोगली खड्ड संगम में विसर्जित की अस्थियां

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश शनिवार को नोगली में सतलुज नदी में विसर्जित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jul 2021 04:26 PM (IST)Updated: Sat, 17 Jul 2021 04:26 PM (IST)
सतलुज और नोगली खड्ड संगम में विसर्जित की अस्थियां
सतलुज और नोगली खड्ड संगम में विसर्जित की अस्थियां

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का अस्थि कलश शनिवार को नोगली में सतलुज और नोगली खड्ड के संगम में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व ब्लाक अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता और विधायक नंद लाल सहित अन्य ने अस्थियों की पूजा-अर्चना कर भगवान से दिवंगत की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। अस्थियों का कलश शनिवार सुबह करीब नौ बजे कांग्रेस कार्यालय से नोगली के लिए लाया गया। 19 जुलाई को वीरभद्र सिंह के आवास राज दरबार परिसर रामपुर में धर्म शांति का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र ठाकुर, संजय मेहता, प्रेम शर्मा, सत्या भूषण, प्रीति कश्यप, मुस्कान नेगी, चूड़ामणि, डीडी कश्यप, मोहन लाल, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, अश्वनी नेगी, मीना कुमारी मौजूद रहे। दवड्डा संगम पर वीरभद्र सिंह की अस्थियां कीं विसर्जित

loksabha election banner

संवाद सूत्र, नेरवा : पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को नेरवा पहुंची। इससे पूर्व ननहार, चौपाल व कुपवी में लोगों ने वीरभद्र सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। अस्थि कलश को सुबह साढ़े आठ बजे कंवर कांप्लेक्स नेरवा में दर्शनार्थ रखा गया। इसके बाद दवड्डा स्थित संगम स्थल पर वीरभद्र सिंह की अस्थियां विसर्जित की गई। प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि चौपाल के विकास में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। इस मौके पर नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक, शूरवीर राणा, चंद्रमोहन ठाकुर, राजीव भिखटा, वीना पोटन, दिनेश राणा, दिनेश चौहान, रिपना कलसाईक मौजूद रहे। गिरि नदी में विसर्जित की वीरभद्र की अस्थियां

संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद कांग्रेस ने शनिवार को यशवंतनगर के समीप गिरि नदी में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन किया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अगुआई में अस्थि कलश राजगढ़ से गिरिपुल ले जाया गया। इस मौके पर पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा, परीक्षा चौहान, शकुंतला प्रकाश, इंदिरा कश्यप, राजेंद्र ठाकुर, दिनेश आर्य, हरदेव राणा, विवेक शर्मा, पूनम ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.