Move to Jagran APP

कमजोर हुआ मानसून, पारा चढ़ा

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 08:21 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 08:21 PM (IST)
कमजोर हुआ मानसून, पारा चढ़ा

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से लोगों ने राहत की सांस ली है। सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा और दिनभर धूप खिली रही। इससे प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार 18 व 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। दिनभर धूप खिलने से तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश से 23 सितंबर तक मानसून विदा हो सकता है। बीते करीब तीन महीने से राज्य में जारी बारिश के कारण भारी नुकसान हुआ है। इस बार बरसात से लोक निर्माण विभाग को अब तक 733 करोड़ 56 लाख रुपये और आइपीएच विभाग को 328 करोड़ 74 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,13.4,24.6

सुंदरनगर,16.3,31.3

भुंतर,13.0,31.2

कल्पा,7.0,22.8

धर्मशाला,17.0,27.2

ऊना,20.0,33.2

मंडी,16.2,31.5

नाहन,15.9,27.3

केलंग,4.5,17.7

सोलन,13.7,28.5

हमीरपुर,18.5,31.6

बिलासपुर,20.2,30.2

चंबा,14.2,29.9

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.