Move to Jagran APP

Himachal weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, इन स्थानों पर शून्य से नीचे गिरा पारा

Himachal Weather Update हिमाचल में ठंड के कारण कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में आंधी और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Thu, 19 Dec 2019 08:32 AM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 08:32 AM (IST)
Himachal weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, इन स्थानों पर शून्य से नीचे गिरा पारा
Himachal weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, इन स्थानों पर शून्य से नीचे गिरा पारा

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पांच स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे है। जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के केलंगमें न्यूनतम  तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम भी शून्य से नीचे है। मौसम विभाग ने दो दिन आंधी की चेतावनी दी है। मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। 21 दिसंबर तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को राज्य के अधिकांश भागों में आंधी के साथ तापमान में गिरावट रहेगी। प्रदेश में सुबह-शाम सर्दी का अत्यंत प्रकोप बना हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन को भी सर्दी से राहत नहीं मिलेगी।

83 सड़कें अभी बंद

चार दिन पहले राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से अभी 83 सड़कें बंद हैं। सबसे ज्यादा 57 सड़कें कांगड़ा जोन में बंद पड़ी हैं। उसके बाद शिमला जोन में 15 और मंडी जोन में 10 सड़कें बंद हैं। शिमला जोन के तहत आने वाला डोडराक्वार क्षेत्र अभी तक संपर्क मार्ग से जुड़ नहीं पाया है। जिला शिमला के तहत आने वाले हाटू में बंद पड़ी सड़क खोलने में समय लगेगा।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान      न्यूनतम       अधिकतम

केलंग       -13.8            -1.6

मनाली      -2.8            10.2

सुंदरनगर   -0.5            21.0

भुंतर         -0.4            17.3

कल्पा        -4.6            1.0

शिमला       4.0             12

 

धर्मशाला 2.1 11.8

सोलन 0.4 20.0

ऊना 5.6 19.2

नाहन 6.7 14.0

बिलासपुर 5.5 22.0

हमीरपुर 5.2 21.8

चंबा 0.6 15.5

तापमान डिग्री सेल्सियस में

Photos Himachal Snowfall: बर्फ से और खूबसूरत हुआ हिमाचल, देखें मनमोहक तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.