किन्नौर में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : हिमाचल वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर में ई
संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : हिमाचल वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कहा कि किन्नौर में ईको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और इस पर जल्द काम तेज कर दिया जाएगा।
सोमवार को उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किन्नौर पहुंचने पर सूरत नेगी का भव्य स्वागत किया गया। सूरत नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वन निगम को और गति देने के लिए वे अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर योजना बनाएंगे। एक नया काम वन निगम को मिला है, इको टूरिज्म, इसमें संभावनाएं बहुत हैं। इसमें रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए योजना के साथ काम किया जाएगा। सूरत नेगी ने कहा वन निगम सरकार को 30 से 40 करोड़ रुपये सालाना रॉयल्टी देता है। इस में भी इजाफा कैसे हो योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा जनजातीय जिला किन्नौर के प्रति मुख्यमंत्री की सकारात्मक सोच के कारण ही यह संभव हुआ है।