विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा एलान, कैबिनेट की पहली बैठक में ही लागू करेंगे पुरानी पेंशन स्कीम

By Jagran NewsEdited By: Manish Negi
Published: Mon, 12 Dec 2022 03:26 PM (IST)

Sukhvinder Singh Sukhu हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही पुरानी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश: सीएम बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा एलान
हिमाचल प्रदेश: सीएम बनते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा एलान

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कार्यभार संभाल लिया है। सीएम बनते ही सुखविंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की बात दोहराई है। सुखविंदर ने सोमवार को कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही हम वादे के मुताबिक पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर आएंगे।

जीरो टॉलरेंस नीति का होगा पालन

सुक्खू ने इसके साथ ही जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करने की बात कही है। सुक्खू ने ये भी कहा कि इसके साथ ट्रांसपेरेंसी एक्ट को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा, 'जनता से जो वादे किए हैं, उन मुद्दों को पहली कैबिनेट में ही लागू किया जाएगा।

सुक्खू ने संभाला कार्यभार

सुक्खू ने सोमवार को सीएम पद का कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा, 'आज मैं राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहा हूं। सभी विधायक, डिप्टी सीएम और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य राज्य के कल्याण के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जल्द ही मंत्रिमंडल का गठन भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 

मलेरिया से पिछले साल दुनिया में 6.2 लाख लोगों की मौत, जलवायु परिवर्तन से बन रहा मच्छरों के अनुकूल माहौल

Fact Check: कपिल मिश्रा और आप समर्थकों के बीच 2018 में हुआ झड़प का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल