Move to Jagran APP

रिज पर 93 लाख से बनेगी अटल की प्रतिमा

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 94 लाख रुपये से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Oct 2020 04:10 AM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 04:10 AM (IST)
रिज पर 93 लाख से बनेगी अटल की प्रतिमा

जागरण संवाददाता, शिमला : राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 94 लाख रुपये से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए जगह का चयन कर लिया है।

loksabha election banner

48 लाख रुपये नगर निगम स्मार्ट सिटी से खर्च करेगा। 45 लाख रुपये भाषा एवं संस्कृति विभाग देगा। प्रतिमा भाषा एवं संस्कृति विभाग बनवाएगा। रिज मैदान के धंस रहे हिस्से पर बड़ा डंगा लगाया जाएगा। इसके बाद रिज मैदान की अतिरिक्त 30 फीट चौड़ाई हो जाएगी। इसी हिस्से में वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। आइआइटी रूड़की ने इसका डिजाइन तैयार किया है। यह काम लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा।

सरकार ने लिया था फैसला

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के प्रदेश सरकार ने रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा बनाने का फैसला लिया था। इसके लिए चयनित स्थान में मिट्टी धंसने से काम लंबित हो गया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अधिकारियों के साथ रिज मैदान का दौरा कर प्रतिमा स्थापित करने के लिए जगह का चयनित किया था। जल्द रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को ठीक किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम टेंडर करेगा और काम शुरू हो जाएगा। 6.5 फीट का पेडस्टल और आठ फीट की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

पर्यटकों को भी घूमने के लिए मिलेगा अतिरिक्त स्थान

रिज के धंस रहे हिस्से के चौड़ा होने के बाद पर्यटकों को भी यहां पर घूमने के लिए अतिरक्त स्थान मिलेगा। पदम देव व्यावसायिक परिसर की तरह टाऊन हाल तक का सारा हिस्सा समानांतर हो जाएगा। इस स्थान पर निगम द्वारा बैठने के लिए बैंच भी लगाए जाएंगे।

-----------

रिज मैदान के धंस रहे हिस्से को ठीक किया जाएगा। इससे रिज चौड़ा हो जाएगा। इस हिस्से में वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। स्मार्ट सिटी से 48 लाख व भाषा एवं संस्कृति विभाग से 45 लाख खर्च किए जाएंगे।

-शैलेंद्र चौहान, उप महापौर, नगर निगम शिमला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.