Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

प्रदेश की भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Dec 2019 08:22 PM (IST)Updated: Sat, 28 Dec 2019 06:15 AM (IST)
सरकार की उपलब्धियां घर-घर पहुंचाएगी भाजपा

जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश भाजपा सरकार दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएगी। शुक्रवार को पीटरहॉफ में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। यह बैठक रिज मैदान पर सरकार के दो साल के जश्न व ग्राउंड ब्रेक्रिग सेरेमनी के बाद हुई।

loksabha election banner

निर्णय लिया गया कि भाजपा प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे हिमकेयर, जनमंच, गृहणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का प्रचार प्रसार करेगी। भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। इसके अलावा नागरिकता संशोधन कानून और राम मंदिर जैसे विषयों को भी कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रदेश के हर परिवार तक पहुंचाया जाएगा। सत्ती ने कहा सरकार ने दो साल के कार्यकाल में जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं उन्हें भाजपा के बड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मिलकर जनता के बीच में ले जाएंगे। राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदेश में लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.